सी.एम. चन्नी ने विश्वास दिलायाः बनता मुआवजा सीधा किसानों को मिलेगा

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 02:43 PM (IST)

जालंधरः सी.एम. बनने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू होने बठिंडा पहुंचे। किसानों ने चन्नी को बताया कि कपास की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। उनकी कपास की फसल पर गुलाबी सुंडी ने हमला बोल दिया है। 

किसान बलजिंद् सिंह ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले भी उनकी फसलों का पूरा मुआवजा नहीं मिला है। उसने कहा कि मुआजवे के रूप में उन्हें केवल 8 हजार रुपए मिले हैं। उसने 55 हजार रुपए देकर खेत ठेके पर लिया है। आफिसर लोग पूरा पैसा किसानों तक पहुंचने ही नहीं देते जिसके चलते किसान बोझ तले दबा रहता है और आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है। 

चन्नी ने किसानों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बनता मुआवजा सीधा किसानों को मिलेगा। फसलों का गुलाबी सुंडी से बचाव करने के लिए सभी किसानों को पेस्टिसाइड्स भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि किसानों ने मांग की है कि बीज व स्प्रे यूनिर्विसटी से मंगवा कर दी जाए। चरणजीत चन्नी ने कहा कि अभी-अभी वह नए सी.एम. पद पर नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह आपकी नजरों में खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News