सी.एम. चन्नी ने लुधियाना पहुंच लिया घटना का जायजा, जांच संबंधी दिए ये निर्देश
punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 05:56 PM (IST)

लुधियाना : शहर के कोर्ट काम्पलैक्स में हुए बम ब्लास्ट की घटना के बाद सी.एम. चन्नी मौके पर पहुंच गए हैं। सी.एम. चन्नी ने घटनास्थल पर जाकर घटना का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को सख्ती से घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सी.एम. चन्नी के साथ गृह मंत्री पंजाब सुखजिंद्र रंधावा व डी.जी.पी. सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय भी मौजूद हैं।
सी.एम. चन्नी ने घटनास्थल पर पहुंच लोगों से कहा कि जो बम लेकर आया था, उसकी मौत हुई है। 5 घायल हैं, जो ज्यादा गंभीर नहीं हैं वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सी.एम. चन्नी ने कहा कि जबसे सरकार ने नशों को लेकर कार्रवाई तेज की है तब से ऐसी घटनाओं में तेजी आई है। चुनावों को नजदीक आते देख शरारती तत्वों द्वारा राज्य के लोगों को डराया जा रहा है। सी.एम. चन्नी ने कहा कि आज हुई बम ब्लास्ट की घटना की पूरी जांच की जाएगी। इस मौके पर सी.एम. चन्नी के साथ गृह मंत्री पंजाब सुखजिंद्र रंधावा, भारत भूषण आशू व डी.जी.पी. पंजाब भी मौजूद थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने और लुधियाना शहर को झकझोरने वाले बम विस्फोट के साथ-साथ हाल ही की बेअदबी की घटनाओं बारे कहा है कि इन सभी घटनाओं को शरारती तत्वों अंजाम दिया गया है। यह कहते हुए कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतें हैं जो राज्य की शांति को बाधित करना चाहती हैं, उन्होंने यह भी कहा कि मजीठिया पर मामला दर्ज होने के बाद ही सभी बेअदबी और विस्फोट क्यों हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर अकाली नेता ने कुछ भी गलत नहीं किया है तो उन्हें सामना करने के लिए आगे आना चाहिए।
सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया को फटकार लगाते हुए सी.एम. चन्नी ने कहा कि दोनों ने एक पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की महान विरासत को नष्ट कर दिया है और नशीले पदार्थों की तस्करी और बेअदबी गतिविधियों में लिप्त होकर शिअद को बदनाम किया है। आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मादक पदार्थ मामले में मजीठिया से माफी मांगी जबकि केजरीवाल ने इससे पहले पिछले चुनाव के दौरान अकाली नेता पर नशा तस्करी का आरोप लगाते हुए वोट मांगा था। अब भगवंत मान और अन्य आप नेताओं को नशा तस्कर मजीठिया का साथ देने के लिए राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने नशीले पदार्थों के धंधे का सरगना बनकर पंजाब के युवाओं को बर्बाद कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here