चंडीगढ़ प्रदर्शन के बीच दिल्ली पहुंचे CM मान, किसानों में भारी रोष

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 05:56 PM (IST)

चंडीगढ़ : किसानों द्वारा चंडीगढ़ ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों से मिले बिना ही अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। इसको लेकर किसानों में भारी रोष है। मोहाली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़कर किसान चंडीगढ़ के वाई.पी.एस. चौक की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस लगातार किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने सड़क जाम करने के लिए वाई.पी.एस. चौक पर भारी बैरिकेड्स लगा दिए हैं। पक्का मोर्चा लगाने के लिए किसान अपने साथ ट्रॉलियों में राशन लेकर आए हैं। किसानों का कहना है कि पुलिस जहां भी रास्ता रोकेगी वहीं पर पक्का मोर्चा लगाकर धरने पर बैठेंगे।

इससे पहले आज विभिन्न किसान संगठनों के बैनर तले पंजाब भर के किसानों ने यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा अम्ब साहिब का दौरा किया। किसान चिल्लाए और बड़े कारवां में पहुंचे। किसानों को अपने मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपने के लिए चंडीगढ़ की ओर मार्च करना था। गुरुद्वारा अम्ब साहिब के बाहर लाल बाटी चौक फेज-7 और वाईपीएस चौक क्षेत्र को थाने में स्थानांतरित कर दिया गया। चंडीगढ़ में प्रवेश को रोकने के लिए यूटी पुलिस भी हाई अलर्ट पर मोहाली के गुरुद्वारा अम्ब साहिब में मंगलवार को इकट्ठे हुए किसान जत्थेबंदियों द्वारा चंडीगढ़ में एक मजबूत मोर्चा लगाने की तैयारी की गई है। हालांकि इन किसानों को रोकने के लिए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा वाई.पी.एस. चौक के नजदीक चंडीगढ़-मोहाली बैरियर पर सख्त बैरिकेडिंग लगाए हुए है। 

पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा शांत होने वाला नहीं दिख रहा है। किसान चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास घेरने के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि बढ़ रहे किसानों के काफिले को मोहाली पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिस दौरान काफी धक्कामुक्की भी हुई। लेकिन किसानों में गुस्सा इतना पनपा हुआ है कि उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिया और चंडीगढ़ की तरफ आगे बढ़ गए हैं। किसानों के बढ़ते काफिले को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। चंडीगढ़ का बॉर्डर सील कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News