डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे CM Mann, पत्नी गुरप्रीत व बेटी नियामत संग लिया आर्शीवाद

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 04:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सचखंड डेरा बल्लां अपने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत भी साथ रहे। सी.एम. मान ने परिवार सहित गुरु महाराज जी के आगे सिर झुकाकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने परिवार और राज्य की भलाई की कामना भी की। आपको बता दें कि सीएम मान अब पत्नी और बेटी के साथ जालंधर में रहेंगे। 27 जून को उन्होंने कैंट के दीपनगर के घर में गृह प्रवेश किया है। 

PunjabKesari

सी.एम. भगवंत मान जालंधर में लिए गए किराए के मकान में परिवार सहित शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है। सी.एम. मान के जालंधर पहुंचने पर पंजाब पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

PunjabKesari

जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में शिफ्ट होने के बाद उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे हैं। जालंधर वेस्ट के उप चुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे हैं। चुनावों के बाद भी सी.एम. आफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और सप्ताह में 2 से 3 दिन तक वह यहीं पर रहेंगे और जालंधर व आसपास के लोगों को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी और अपनी समस्याओं को लेकर सीधे उनसे रूबरू हो सकेंगे। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News