‘खेडां वतन पंजाब दियां’ आज से शुरू, शाम 4 बजे CM मान करेंगे उद्घाटन

punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 01:22 PM (IST)

जालंधर (सोनू): 29 अगस्त यानि कि आज से जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में शुरू होने जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खेलों की शुभ आरंभ शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। यह 21 अक्टूबर तक चलेंगी। इस दौरान स्टेडियम में मशाल यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके लिए ओलंपिक और कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीत चुके 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

PunjabKesari

बेशक ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत खेल मेला आज से शुरू हो रहा है लेकिन खेल 1 सितंबर से शुरू होंगे। 1 सितंबर से सात सितंबर तक एक सप्ताह के लिए ब्लॉक स्तर पर खेल मेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलों का अगला पड़ाव जिला स्तर का है। यह कार्यक्रम 12 से 22 सितंबर तक 10 दिन चलेगा। खेलों का अंतिम पड़ाव राज्य स्तरीय होगा, जो 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगा। खेल मेले में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अब तक 1.5 लाख से अधिक खिलाड़ी पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अगस्त है। जो खिलाड़ी खेलों में भाग लेना चाहते हैं, वह कल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PunjabKesari

बढ़ाई गई सुरक्षा 

पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस के सभी अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस के समुह अधिकारियों को फील्ड में रहने और शहर की नाकेबंदी करने के भी आदेश दिए। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के आस-पास कुछ अन्य हिस्सों में सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पी.सी.आर. दस्ते को गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News