जालंधर ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर क्या बोले CM Mann, जानें

punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 08:15 PM (IST)

पंजाब डैस्क  : जालंधर ब्लास्ट मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बधाई दी है। सी.एम. मान ने एक टवीट के जरिए पंजाब पुलिस को बधाई देते हुए कहा है कि मनोरंजन कालिया केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पर बधाई। उन्होंने लिखा है कि पंजाब पुलिस बहादुरी से पंजाब का माहौल खराब करने वालों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा है कि पंजाब पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वो देश में सबसे शानदार पुलिस में से एक है। मनोरंजन कालिया जी के मामले को सफलतापूर्वक हल करने के लिए पंजाब पुलिस बधाई की पात्र है । एक बार फिर पंजाब पुलिस ने बहादुरी के साथ पंजाब का माहौल बिगाड़ने वालो को मुंह तोड़ जवाब दिया है ।

बता दें कि भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सईदुल अमीन के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय एजैंसी के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सईदुल अमीन उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है और इस मामले में दो आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं आज एक और मुख्य आरोपी को काबू कर लिया गया है, जोकि एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News