छात्रा के थे युवक के साथ प्रेम संबंध, शादी करने से मुकरा तो दे दी जान

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 02:34 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): पिछले 3 वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंधों के चलते युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर कॉलेज छात्रा द्वारा जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला खत्म करने का मामला प्रकाश में आया है। 

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह थाना राहों के आधीन पड़ते एक गांव का निवासी है तथा खेतीबाडी का काम करता है। उसने बताया कि उसकी 3 संतानों में 2 लड़के तथा एक लड़की है जो बंगा के एक कॉलेज में बी.कॉम की छात्रा है। उसने बताया कि शनिवार को भी उसकी लड़की प्रतिदिन की भांति कॉलेज में पढऩे के लिए गई थी। उसने बताया कि शाम करीब 5 बजे उसे नवांशहर के एक निजी अस्पताल से फोन आया कि उनकी लड़की ने कोई जहरील वस्तु निगल ली है। 

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि इस उपरान्त वह अपने परिवार के साथ उक्त अस्पताल में पहुंच गया जहां उसकी लड़की बेहोशी की हालत में पड़ी थी तथा उपचार दौरान उसकी रात करीब 10 बजे मौत हो गई। उसने बताया कि उसकी लड़की के पिछले करीब 3 वर्षों से गांव अटारी थाना राहों निवासी लवदीप पुत्र हरनेक सिंह के साथ प्रेम संबंध थे जिस संबंधी उसकी लड़की अपनी मां के साथ बात करती रहती थी। उसने बताया कि उक्त युवक ने उसकी लड़की के साथ शादी करने वायदा किया हुआ था और जब उसकी लड़की ने शादी करने के लिए कहा तो उक्त युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिससे आहत होकर उसकी लड़की ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News