कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: कीमतों में भारी उछाल से कारोबारियों में हड़कंप
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 11:04 AM (IST)
लुधियाना (खुराना): कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद औद्योगिक और फूड सेक्टर में चिंता का माहौल बन गया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में करीब 1000रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
खाद्य व्यवसायों पर सीधा असर पड़ने की आशंका
मंत्रालय द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अब 19 किलोग्राम का सिलेंडर करीब 3158 रुपए में मिलेगा, जबकि 30 अप्रैल तक इसकी कीमत लगभग 2161रुपए थी। इस तेज बढ़ोतरी से होटल, ढाबा और अन्य खाद्य व्यवसायों पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी संभव
कारोबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी संभव है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेल की कीमतों में 30 रुपए से 40 रुपए प्रति लीटर तक का छाल देखने को मिल सकता है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं, खासकर विभिन्न राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद ईंधन दरों में बदलाव की चर्चा तेज थी।

