भाभी से तंग आकर देवर ने लगाया मौत को गले, Suicide Note में लिखी कहानी

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 11:16 AM (IST)

लुधियाना: अपनी भाभी से तंग आकर एक नौजवान ने मौत को गले लगा लिया। उसने अपनी दुकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से  सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की भाभी के ख़िलाफ़ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह घटना टिब्बा के रमेश नगर की है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह ने बताया कि कृष्णा विहार इलाके का रहने वाला 21 वर्षीय नवेद सिलाई का काम करता था। गत शुक्रवार को उसने अपनी दुकान में फांसी लगा ली। घटनास्थल से एक सुसाईड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का ज़िम्मेदार भाभी को ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि वह अपनी भाभी से तंग आकर मौत को गले लगा रहा है। गुरमेज़ ने बताया कि आरोपी खुशनुमा मृतक के बड़े भाई सवेज़ सैफी की पत्नी है। शैफी ने घर में किरयाने की दुकान खोल रखी है। नवेद का पिता अहमद मज़दूरी करता है। नवेद के अलावा उसके 5 भाई -बहन हैं और नवेद सभी भाइयों बहनों में दूसरे नंबर पर था।

शटर खोल कर देखा तो लटक रहा था नवेद
घटना वाले दिन करीब 1 बजे नवेद दुकान पर जाने की बात कह कर घर से निकला था। शाम लगभग 4 बजे अहमद दुकान के आगे से निकला तो शटर बंद था। उसने नवेद को फ़ोन किया लेकिन मोबाइल की घंटी जाती रही। उसने शटर उठाने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद था। काफ़ी देर तक वह शटर खटखटाता रहा लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शैफी को बुलाया, इसके बाद शटर तोड़ कर खोला गया तो अंदर नवेद की लाश झूलती मिली। अहमद ने बताया कि नवेद को फंदे से उतारा गया तो उसका दिल धड़क रहा था।

तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद नवेद की लाश को सीधा घर ले आए पुलिस को कह दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। यह बात समझ से बाहर थी आखिर क्या वजह रही होगी, जो जवान बेटे ने यह कदम उठाया लेकिन जब अगले दिन दुकान चैक की तो एक रसीद बुक मिली, जिसके आखिरी पन्ने पर नवेद के हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने भाभी की तरफ से तंग-परेशान करने की बात लिखी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News