विदेश रहते BF की बेवफाई से दुखी GF के कारनामे ने हिला दिया परिवार, Video के जरिए करता था तंग

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 02:25 PM (IST)

अमृतसर (सुमित): अमृतसर में एक प्रेमिका की तरफ से प्रेमी की बेवफाई और उसकी धमकियों से परेशान होकर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। दूसरी तरफ़ लड़की के परिजनों ने लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि दुबई से आए लड़के ने उनकी लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उस वीडियो के आधार पर वह लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। 

पत्रकार के साथ बातचीत करते हुए लड़की की बहन ने बताया कि उसकी बहन के दुबई में रह रहे किसी लड़के के साथ पिछले 3 सालो से प्रेम संबंध थे। लड़के ने उसकी बहन के साथ विवाह करवाने के कई वायदे किए। लड़के ने उस की बहन के साथ शारीरिक संबंध बना लिए, जिसकी उसने चोरी की वीडियो बनाईं हुई थीं। वीडियो के आधार पर वह उसकी बहन को ब्लैकमेल  करने लग पड़ा। बहन ने बताया कि लड़के ने चोरी किसी लड़की के साथ विवाह करवाया हुआ था और वह उसकी बहन को किसी ओर के साथ विवाह न करवाने के लिए कह रहा था। उसने कहा कि यदि उसने किसी ओर लड़के के साथ विवाह करवाया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा, जिस कारण उसने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

इस पूरी घटना के बारे उसने घर में बताया हुआ था। लड़की की बहनों ने कहा कि लड़को ने हमारे सभी परिवार के साथ बात की हुई थी। उसने हमें कहा था कि वह उसे प्यार करता है और उसके साथ विवाह करवाना चाहता है। दूसरी तरफ़ इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी का सारा परिवार घर से फ़रार है और उनके घर ताले लगे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि लड़की के फ़ोन में से मिले सबूतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News