फिर सुर्खियों में पंजाब की ये जेल, बंद हवालाती ने किया ये कांड

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 10:33 AM (IST)

नाभा (सतीश): नई जिला जेल नाभा में चोरी के आरोप में बंद हवालाती दविंदर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फतेहगढ़ साहिब निवासी 26 वर्षीय दविंदर सिंह पिछले 2 माह से जेल में बंद था। उसने अपने बैरक के पीछे खिड़की से बंधे कंबल से फांसी लगा ली। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दविंदर सिंह की मौत के बाद जज नाभा व नायब तहसीलदार नाभा राज बरिंदर सिंह धनोआ जेल का जायजा लेने पहुंचे। नायब तहसीलदार राजङ्क्षबदर सिंह धनोआ ने पुष्टि करते हुए बताया कि दविंदर सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सिविल अस्पताल नाभा में उनका पोस्टमॉर्टम होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News