पत्नी करती है परेशान!....Video बना शख्स ने कर डाला कांड, हैरान कर देगा पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 10:15 AM (IST)

लुधियाना: ससुरालियों और पत्नी से दुखी होकर एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाई जिसमें सास, ससुर, पत्नी और साले को मौत का जिम्मेदार ठहराया और अपने पिता को भेज दी। इसके बाद युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

जब पिता को पता चला तो वह तुरंत घर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक की पहचान हितेश अरोड़ा के रूप में हुई है। उसका शव कब्जे में लेकर पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के रिश्तेदार पुनीत ने बताया कि 8 साल पहले हितेश की शादी हुई थी। उसके 2 बच्चे भी हैं लेकिन पत्नी दोनों बच्चों के साथ अपने माता-पिता के पास चली गई थी। हितेश उसे मनाने गया था, मगर उसके ससुराल वालों ने उसे बेइज्जत कर भेज दिया था।

वह फिर अपने बच्चों से मिलने गया था, मगर उसे मिलने नहीं दिया जा रहा था। इसके साथ ही ससुरालियों ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत भी दी थी। परिवार के मुताबिक पत्नी और ससुरालियों ने हितेश को काफी परेशान किया हुआ था। वह बच्चों से मिलने के लिए गया था। तब भी उसके ससुरालियों ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया था। इसी कारण वह काफी परेशान रहने लग या था। वीरवार को उसने मोबाइल पर वीडियो बनाकर कहा कि उसे पत्नी और ससुराली परेशान कर रहे हैं इसलिए वह फंदा लगाकर आत्महत्या कर रहा है। उधर, थाना डिवीजन नंबर-8 के एस.एच.ओ. विजय चौधरी का कहना है कि परिवार वालों के बयान लिए जा रहे हैं। जो कार्रवाई बनती होगी, की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News