पूर्व मंत्री के बेटे पर Kidnapping के आरोप, पुलिस ने की शिकायत दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 02:28 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में कांग्रेस के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। आपको बता दें कि इस बार वह अपने बेटे उदयवीर सिंह रंधावा के कारण चर्चा में आए हैं। सुखजिंदर रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह पर मारपीट व किडनैपिंग के आरोप हैं। इसके चलते उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।
खबर सामने आई है कि नरवीर सिंह नाम के शख्स ने उदयवीर सिंह पर मारपीट व किडनैपिंग के आरोप लगाए गए हैं और उसके द्वारा इस संबंध में शिकायत पुलिस को दी गई है। जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के 5 स्टार होटल में हंगामा हुआ था। इस दौरान दो पक्षों के बीच बहस के बाद झड़प हुई थी। इसके बाद दूसरा पक्ष पुलिस के पास पहुंचा और उदयवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here