मांगों को लेकर ठेका मुलाजिम चढ़े टंकी पर, सरकार खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 04:32 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के हेड और कैबिनेट मंत्री द्वारा इनलिस्टमेंट और आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों का वेतन रोकने, लेबर कानून के तहत कम से कम उजरत में हुई बढ़ोतरी लागू न करने और 2 वर्षों का एरियर न देने आदि के विरोध में आज जल सप्लाई और सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब रजि: के कर्मचारी सदस्य पंजाब सीवरेज बोर्ड दफ्तर फिरोजपुर में पानी वाली टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने टंकी के नीचे रोष धरना लगाते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी रूपिंदर सिंह, जिला प्रधान बलकार सिंह प्यारेआना, सुरजीत सिंह, सुखचैन सिंह, वीर सिंह, संतोख सिंह, रमेश कुमार तथा प्रेस सचिव रणजीत सिंह खालसा आदि ने कहा कि जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में वर्षों से काम कर रहे इनलिस्टमेंट और आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों को वायदे के बावजूद भी पंजाब सरकार द्वारा रेगुलर नहीं किया जा रहा। वहीं विभाग के हेड और कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा द्वारा कर्मचारियों की मांगों को मानते हुए वर्कर विरोधी बयान दिए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि यह हमारे कर्मचारी नहीं बलकि ठेकेदारों के कर्मचारी हैं। 

उन्होंने मांग की कि जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग पंजाब के अधीन इनलिस्टमेंट और सोर्सकाम करते सभी कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए और उनका बनता बकाया एरियर दिया जाए। हर महीने की 7 तारीख को वेतन उनके बैंक खातों में डाला जाए और वेतन देने को लेकर उन्हें परेशान ना किया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News