BMW प्लांट को लेकर विवाद तेज, विरोधियों के निशाने पर 'आप' सरकार

punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 01:47 PM (IST)

चंडीगढ़ : बी.एम.डब्ल्यू ग्रुप इंडिया द्वारा पंजाब में कॉम्पोनेंट्स प्लांट लगाने दावे को खारिज करने के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया हुई। इसे लेकर विरोधी दलों द्वारा आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा जा रहा है। इसे लेकर अकाली दल ने निशाना साधते हुए कहा कि सी.एम. मान ने पंजाबियों से झूठ बोला है इसके लिए वह माफी मांगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि सी.एम. ने अंतरराष्ट्रिय स्तर पर पंजाब का सम्मान घटाया है। विरोधियों द्वारा  सी.एम. मान की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि सी.एम. मान से ट्वीट कर कहा था कि बी.एम.डब्ल्यू. राज्य में अपनी ऑटो पार्ट्स निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सहमत हो गई है। इसके बाद बी.एम.डब्ल्यू. ने कहा कि उसकी पंजाब में इकाई स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News