दोषी पुलिस अफसरों को पूरी सजा भुगतनी चाहिए: सुखबीर

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 12:42 PM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज सिख नौजवानों को फर्जी मुठभेड़ में मारने के दोषी पुलिस अधिकारियों की शीघ्र रिहाई की सिफारिश करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सख्त निंदा की।

एक प्रैस बयान में सुखबीर ने कहा कि क्या यह सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा सिख भाईचारे को दिया गया उपहार है? उन्होंने कहा कि इन पुलिस अधिकारियों को बेरहमी से कत्ल करने के दोष में अदालत द्वारा सजा दी गई थी तथा कई मामलों में इन्होंने सजा का चौथाई भाग भी नहीं भुगता है। फिर किस आधार पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने इन पुलिस अधिकारियों की रिहाई की सिफारिश की है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न्याय तथा सभ्य समाज के नियमों के भी खिलाफ है।

यदि अदालतों द्वारा सुनाए फैसलों के खिलाफ जाकर इस तरह कातिलों को रिहा किया जाएगा तो इससे समूची न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बनेगा।बादल ने कहा कि इससे पहले इस साल कांग्रेस सरकार ने उन चार पुलिस अधिकारियों की शीघ्र रिहाई की सिफारिश की थी, जिन्होंने पदोन्नति लेने के लिए 199& में एक सिख नौजवान को झूठा पुलिस मुकाबला बनाकर मार दिया था। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों को सी.बी.आई. की एक विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा दी गई थी परंतु सरकार द्वारा उन्हें राहत दी जा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News