गुरदासपुर में मारे गए पुलिस कर्मियों के परिवारों को मिलेगा 2-2 करोड़, पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 12:22 PM (IST)
गुरदासपुर (विनोद):पंजाब सरकार ने बीते दिन जिला पुलिस गुरदासपुर में आदियां पोस्ट पर शहीद हुए पंजाब पुलिस के दो बहादुर जवानों ए.एस.आई. गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार, जिन्होंने ड्यूटी करते हुए अपनी जान दे दी के बेमिसाल बलिदान को सलाम किया है।
सरकार और एच.डी.एफ.सी.बैंक इन शहीदों के परिवारों को 2-2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। पंजाब सरकार दोनों शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया रकम देगी। जबकि इंश्योरेंस कवर संबंधी एच.डी.एफ.सी. बैंक हर पुलिस कर्मचारी को 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त इंश्योरेंस रकम देगा।

