कोरोना ब्लास्ट:  हैल्थ वर्कर्स सहित इतने केस पॉजिटिव, 3 की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 07:53 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): दिन प्रतिदिन बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिले में कोरोना को लेकर हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार 34 हैल्थ केयर वर्कर्स 5 अंडर ट्रायल सहित 868 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इनमें 62 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों के रहने वाले हैं जबकि 806 जिले से संबंधित हैं। शहर के लगभग हर हिस्से को प्रभावित करने के बाद कोरोना ने जेल में भी दस्तक दे दी है। कोरोना से  3 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 44 वर्षीय मरीज बस्ती जोधेवाल, 59 वर्षीय मरीज माछीवाड़ा खास तथा 55 वर्षीय मरीज जमालपुर के रहने वाले थे। तीनों मरीजों में से एक जी.एम.सी. चंडीगढ़, एक डी.एम.सी. तथा एक सिविल अस्पताल में भर्ती था।

बता दें महानगर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 90739 हो गई है इनमें से 85684 ठीक हो चुके हैं जबकि 2124 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बाहरी जिलों तथा राज्यों के मरीजों में 12098 पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 1066 की मौत हो चुकी है अस्पतालों में वर्तमान में मरीजों की संख्या 88 हो गई है, 81 निजी तथा 7 सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन है इनमें 58 मरीज जिले के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी खासी वृद्धि हुई है वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2931 हो गई है जिनमें से 2873 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं 15 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News