लुधियाना में कोरोना का कहर जारी, 7 मरीजों की मौत व इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 09:20 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): महानगर में कोरोना का कहर जारी है। स्थानीय अस्पतालों में आज 7 मरिजों की कोरोना वायरस से मौत हो गई जबकि 328 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया कि 7 मरीजों में से 6 जिले के रहने वाले थे, जबकि एक नवांशहर का रहने वाला था। इसी तरह पॉजिटिव मरीजों में 267 जिले के रहने वाले हैं तथा 61 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। मृतक मरीजों में 4 महिलाएं शामिल हैं।

जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 108177 हो गई है इनमें से 102861 ठीक हो चुके हैं जबकि 2219 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा बाहरी जिलों आदि के मरीजों की संख्या 14215 हो गई है इनमें से 1108 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 660 मरीजों को आज ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया 360 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है जिसमें 218 जिले के रहने वाले हैं। 27 मरीजों को हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है इनमें से 14 जिले के रहने वाले हैं।

28213 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की अपीलों के बावजूद आज व्यक्ति लगवाने वालों की संख्या 28213 रही। इनमें 28030 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कैंप में जाकर टीकाकरण कराया जबकि 183 लोगों ने निजी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवाई वैक्सीन लगवाने वालों में 10582 लोगों ने पहली जबकि 14042 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 1076 लोगों ने बूस्टर डोज का इंजेक्शन लगवाया तथा 15 वर्ष आयु से अधिक के युवा हो रहे बच्चों में 2513 वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आए अब तक 29375 किशोर व्यक्ति मंगवा चुके हैं जबकि 2 लाख 15 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News