कोरोना की रफ्तार हुई कम, अमृतसर में 24 घंटों दौरान इतने नए केस आए पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 07:28 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा): कोरोना के मामले शहरी क्षेत्र के बाद अब देहाती क्षेत्र से ज्यादा सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटों में 2447 लोगों के टेस्ट किए गए जिनमें से 5 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 3 मामले देहाती क्षेत्र से संबंधित है। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 22 रह गई है। जानकारी के अनुसार कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद अब गिरावट की ओर दर्ज किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र से संबंधित 709 लोगों के आर.टी. पी.सी.एल. सैंपल लिए गए जबकि 757 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए इनमें से 2 मामले पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह देहाती क्षेत्र से 338 लोगों के आर.टी. पी.सी.एल. सैंपल लिए गए जबकि 643 लोगों के  रैपिड टेस्ट किए गए इनमें से 3 मामले पॉजिटिव आए हैं।

यदि सोमवार की बात करें तो देहाती क्षेत्र में इस दिन भी मामले ज्यादातर पॉजिटिव आए थे। सिविल सर्जन डॉक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण जिले के सरकारी तथा प्राइवेट अस्पताल में कोई भी मरीज उपचार अधीन नहीं है। विभाग द्वारा पूरी मुस्तैदी से काम किया जा रहा है। जिले के सरकारी अस्पतालों में 572 तथा प्राइवेट अस्पतालों में 690 बेड कोरोना के मरीजों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। जब तक कोरोना की बीमारी पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए। खांसी जुकाम बुखार होने पर तुरंत अपना टेस्ट करवाना चाहिए। जिले में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं लोगों के सहयोग से ही कोरोना की जंग जीती जा सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News