"पंजाब केसरी" होटल पर कार्रवाई के विरोध में हिरासत में लिए गए नेताओं को कोर्ट से जमानत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 01:43 PM (IST)

जालंधर: पंजाब केसरी ग्रुप के होटल पार्क प्लाजा पर नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ दर्ज केस में हिरासत में लिए गए नेताओं को कोर्ट से राहत मिल गई है।

जानकारी के अनुसार माननीय अर्जुन संधु जे एम आई सी की अदालत द्वारा हिरासत में लिए गए भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, शीतल अंगुराल, सुशील रिंकू, प्रदीप खुल्लर, नवल कंबोज, हनी कंबोज सहित अन्य नेताओं की जमानत मंजूर कर दी गई है। गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम नगर निगम की टीम होटल पार्क प्लाजा पर कार्रवाई करने पहुंची थी, जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया।

नेताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया और थाना सदर जमशेर ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, करीब 5 घंटे तक नेताओं को हिरासत में रखा गया। थाने के अंदर लगभग 40 नेता मौजूद रहे, जबकि बाहर 100 से 150 कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की के आरोप भी सामने आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News