पुलिस ने पटाखे बेचने वालों को किया गिरफ्तार, जानें क्यों

punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 03:00 PM (IST)

फिरोजपुर (आनंद): फिरोजपुर में बिना लाइसेंस लिए और डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में जिला फिरोजपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 223 बीएनएस के तहत मामले दर्ज किए हैं।

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त करती हुई ऊधम सिंह चौक के पास पहुंची तो पुड्डा मार्केट, सिविल अस्पताल के नजदीक राजा परीक्षित पुत्र नंद लाल निवासी आजाद चौक वाली गली, फिरोजपुर कैंट पटाखे बेच रहा था। जब उससे पटाखे बेचने के संबंध में लाइसेंस आदि पेश करने को कहा गया तो उसने कोई भी लाइसेंस पेश नहीं किया, जो कि राजा परीक्षित द्वारा रिहायशी क्षेत्र में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना डीसी द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन है। 

थाना कैंट फिरोजपुर पुलिस के सहायक थानेदार जसबीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में रवाना थी, तभी रविंदर कुमार बांसल पुत्र चंद्र प्रकाश बांसल निवासी बाजार नंबर 1 फिरोजपुर कैंट की दुकान की चेकिंग की गई और उससे दुकान पर रखे पटाखे रखने के लाइसेंस की मांग की गई, लेकिन वह लाइसेंस पेश नहीं कर सका। यह दुकान घनी आबादी में स्थित है और उसने अपनी दुकान में बिना लाइसेंस के पटाखे रखे हैं। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News