हेरोईन की सप्लाई करने निकले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 06:13 PM (IST)

 

जालंधर (मृदुल) :  रामामंडी पुलिस ने 4 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित निवासी बलदेव नगर अमनप्रीत सिंह निवासी विवेक नगर रामा मंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को तब पकड़ा गया जब जब वह एक्टिवा पर हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए जा रहे थे।

तलाशी के दौरान दोनों की जेब से 2-2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एक्टिवा को भी जब्त कर लिया गया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prince

Recommended News

Related News