पंजाबियों सावधान! कहीं एक Click पर हो न जाए Account खाली... पढ़ें

punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 04:36 PM (IST)

पंजाब डेस्क : किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं। आए दिन लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर ठगों ने अब किसानों को नए तरीके से ठगना शुरू कर दिया है। ठगों द्वारा अब किसानों को पीएम किसान स्कीम के तहत ठगना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त हाल ही में किसानों के खाते में जमा की गई थी। वहीं इस स्कीम का लाभ लेने के नाम पर साइबर अपराधियों के नए-नए तरीके अपना कर किसानों को ठगी का शिकार बनाना शुरू कर दिया है। 

साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री किसान योजना के नाम पर फेक लिंक फैलाए जा रहे हैं। इन फेक लिंक पर क्लिक करने पर किसानों के खाते खाली हो रहे हैं। फिलहाल साइबर ठगों द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत अब तक महाराष्ट्र व नासिक में किसानों को ठगा जा चुका है। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए किसानों को बचने की जरूरत है। 

आपको बता दें कि, ठग सोशल मीडिया या SMS के जरिए किसानों को फेक लिंक भेज रहे हैं। ये लिंक अधिकारिक वेबसाइट की तरह दिखता है, जिस कारण लोग धोखा खा जाते हैं। किसान इस वेबसाइट पर अपने बैंक खाती की पूरी डिटेल डाल रहे हैं जिसके OTP आते ही उस लिंक पर क्लिक करने पर किसानों के खाते खाली हो जाते हैं। सभी लोगों को अलर्ट किया जाता है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपने OTP व बैंक डिटेल किसी से भी सांझा न करें।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News