जन्म के दो दिन बाद ही बेटी की हुई मौत, सदमे में पिता ने किया Suicide

punjabkesari.in Saturday, May 15, 2021 - 11:56 AM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का के गांव राणा के नजदीक बनी कालोनी निवासी नौजवान ने अपनी बेटी की मौत से दुखी होकर आज खुदकुशी कर ली। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर ने ए.ऐस.आई. लखविन्दर सिंह ने बताया कि कालोनी निवासी 28 साला लखविन्दर सिंह उर्फ लक्खा सिंह का विवाह करीब 2 साल पहले कुलवंत कौर के साथ हुआ था।

मई में कुलवंत कौर ने अपने मायके में पहली औलाद के रूप में एक बेटी को जन्म दिया था। लेकिन नवजन्मी बेटी की जन्म लेने के 2 दिन बाद मौत हो गई। लखविन्दर सिंह इस कारण परेशान हो गया था। उसने अपने घर के कमरे में रौशनदान के साथ कपड़े का फंदा बना कर खुदकुशी कर ली। मृतक मेहनत -मज़दूरी करता था। ए.ऐस.आई. ने बताया कि मृतक का आज स्थानीय सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के पिता सतनाम सिंह के बयान के आधार  पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News