पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, Live होकर किया यह दावा

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 01:38 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर) : अमृतसर के हल्का अटारी के मुहावा गांव के पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह मुहावा पर जानलेवा हमले का समाचर प्राप्त हुआ। मुहावा ने फेसबुक पर लाइव होकर उस पर गोली चलाने का दावा किया था। उनके मुताबिक आरोपी कार में सवार थे और उन पर गोलियां चलाईं और तलवारों से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह  घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डी.एस.पी. प्रवेश चोपड़ा ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। 

पुलिस ने कहा कि घटना की जांच के बाद पता चला है कि घटनास्थल पर कोई गोली नहीं चलाई गई थी, हालांकि, लड़ाई जरूर हुई है। गुरप्रीत सिंह का किसी से झगड़ा हो गया जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात करीब 8.30 बजे वह खाना खाने के लिए घर जा रहे थे और रास्ते में कुछ लड़कों से उनका झगड़ा हो गया। सूचना मिलते पुलिस द्वारा रात में मौके पर जाकर जांच की। जिसमें खुलासा हुआ है कि उनके बीच मारपीट हुई थी और फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News