लुधियाना से लापता 7 वर्षीय सहज की मिली लाश, अपने ने ही दे दी मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2022 - 12:12 PM (IST)

लुधियाना (रिशी) : दो दिन पहले अबदुल्लापुर बस्ती में घर के बाहर साइकिल चलाते समय लापता हुए 7 वर्षीय सहज की लाश रविवार सुबह दोराहा नहर से बरामद हुई है। सहज का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही सगे ताए ने किया है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता के अपने भाई के साथ पारिवारिक रंजिश के चलते कत्ल किया गया है। पूछताछ दौरान ताए ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसकी निशानदेही पर ही सहज की लाश नहर से बरामद की गई है। बेटे की मौत का पता चलते ही मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहज दो बहनों का इकलौता भाई था। एक बहन 19 साल और दूसरी की उम्र 15 साल है। सहज की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और पिता ऑटो चलाते हैं। बड़ी प्रार्थनाओं के बाद लगभग 8 सालों के बाद सहज ने जन्म लिया था। वह परिवार का लाडला था और पहली कक्षा में पढ़ता था। कत्ल करने वाला सहज का ताया होने के साथ-साथ मौसा भी है। काफी समय से परिवार में जायदाद को लेकर आपसी विवाद चल रहा था और कुछ महीने पहले ही दोनों भाइयों ने घर में दीवार बना कर अपना हिस्सा बांट लिया था।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News