नशे ने उजाड़ा एक और परिवार, 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 12:56 PM (IST)

संगत मंडी(मनजीत): बेशक पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने के लाख दावे किए जा रहे हैं लेकिन नशा गांवों और शहरों में धड़ल्ले से बिक रहा है, जो पुलिस प्रशासन पर बड़ा प्रश्न निशान लगा रहा है। ताजा मामला सामने आया है गांव पक्का कलां का जहां 4 बहनों के इकलौते भाई की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मृतक की लाश पक्का रजबाहे के माइनर नं. 2 की पटड़ी से मिली। 

जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह (28) पुत्र कोर सिंह गत शाम घर से चला गया और वापस नहीं आया। पारिवारिक मैंबर जसवीर सिंह को पूरी रात तलाश करते रहे। सुबह के समय जसवीर सिंह की लाश पक्का रजबाहे की पटड़ी पर पड़ी थी। सूचना मिलते ही थाना संगत के प्रमुख दलजीत सिंह बराड़ पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। लाश की जांच करने पर पता चला कि युवक के हाथ में सरिंज था और बाजू से खून निकला हुआ था। लग रहा था कि जसवीर सिंह की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है।

सहायक थानेदार हरगोबिन्द सिंह ने मृतक जसवीर सिंह के पिता कोर सिंह के बयानों पर 174 की कार्यवाही करते हुए लाश का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दी। मृतक जसवीर सिंह 4 बहनों का इकलौता भाई था और अभी कुंवारा था। इस हादसे के कारण सारे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News