डिप्टी सी.एम. सुखजिंद्र रंधावा ने सिंघू बार्डर घटना की जांच संबंधी दिया यह बयान, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 10:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने सिंघू बार्डर में घटी घटना के कारणों का गहराई के साथ पता लगाने के लिए मौजूदा जज से जांच करवाने की मांग की है। रंधावा ने कहा कि यह मामला बहुत संवेदनशील है, जहां यह लोगों की धार्मिक आस्था के साथ सम्बन्ध रखता है, वहीं काले खेती कानूनों खिलाफ करीब एक साल से शांतमई संघर्ष कर रहे किसानों के अक्स के साथ भी सम्बन्ध रखता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काने और किसानी मोर्चे को बदनाम करने वाले गैर-सामाजिक तत्वों की शिनाख्त करनी बहुत ज़रूरी है क्योंकि इस संघर्ष को कमजोर करने की कोशिशें पहले से ही की जा रही हैं।

पंजाब के उप मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने कहा कि हरियाणा सरकार खास कर हरियाणा पुलिस भी इस घटना से अपने आप को अलग नहीं कर सकती क्योंकि अमन-कानून की व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित राज्य सरकार की ही बनती है। हरियाणा पुलिस को पूरी तरह चौकस रहने पर बल देते हुए रंधावा ने सवाल भी किया कि जहां बड़ी संख्या में लोग बैठे हों और धार्मिक ग्रंथ भी सुशोभित हों, वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध क्यों नहीं किए गए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News