चौलांग Toll Plaza पर धरना जारी, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने वालों के खिलाफ बड़ा Action

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 04:06 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ः चौलांग टोल प्लाजा पर धरने को लेकर किसानों और टोल कर्मियों के बीच हुए टकराव को रोकते समय एस.एच.ओ. सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया है। 

PunjabKesari

वहीं चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों का धरना आज दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस ने यह मामला खुद धक्का-मुक्की का शिकार हुए थाना प्रमुख एस.आई. मलकीत सिंह के बयानों के आधार पर दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से जुड़े किसान और टोल कर्मियों के टकराव को रोकते के समय कई पुलिस कर्मी घायल हुए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News