लुधियाना ब्लास्ट मामले में पकड़े आरोपी दिलबाग ने खोले कई राज, किए ये खुलासे

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 07:57 PM (IST)

लुधियाना (राज): अमृतसर की एस.टी.एफ. की टीम की तरफ से हेरोइन की खेप के साथ पकड़े गए दिलबाग सिंह बग्गा और सुरमुख सिंह से पूछताछ में लुधियाना बम कांड के कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पाकिस्तानी एजैंसी आई.एस.आई. के इशारे पर इंटरनेशनल सिख यूथ फैडरेशन के लखबीर सिंह के कहने पर लुधियाना में विस्फोटक सामग्री पहुंचाई थी।

दिलबाग सिंह ने पुलिस के आगे कबूल किया है कि उसी ने दो साथियों के साथ मिल कर गगनदीप सिंह को विस्फोटक (आई.ई.डी.) दिया था, इसकी उसने जालंधर बाइपास के पास गगन को डिलीवरी दी थी। उस समय गगन के साथ उसके 3 साथी भी थे, जिनको बम ब्लास्ट बारे पूरी जानकारी थी।

यह सारी जानकारी पंजाब पुलिस ने एन.आई.ए. को भेज दी है। जल्द एन.आई.ए. मुलजिमों का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर आगे की पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा पुलिस अब उन 3 लोगों के बारे पता लगाने में जुट गई है, जो गगनदीप के साथ आई.ई.डी. की डिलीवरी लेने के लिए उसके साथ आए थे। चाहे अब लुधियाना कमिशनरेट पुलिस इस बारे कुछ बोलने को तैयार नहीं।


शुरूआती जांच में सामने आया है कि दिलबाग ने सुरमुख के कहने पर गगनदीप को आई.ई.डी. डिलीवर की थी परन्तु यह लोग आपस में कैसे संपर्क में आए, अभी यह राज़ खुलना बाकी है। गगनदीप सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थी, जोकि हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। वह 2 साल जेल में रहा। पुलिस को शक है कि इस दौरान किसी न किसी के जरिए गगनदीप उक्त मुलजिमों के संपर्क में आया था, चाहे अब पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News