लोगों के लिए बनी आफत, एक बार फिर गिरा पेड़, 2 व्यक्ति घायल
punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 06:24 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से पेड़ गिरने खबर सामने आई है। आज फिर से चंडीगढ़ में पेड़ की गिरने की खबर पता चला है। इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर सेक्टर 22/23 की लाइट प्वाइंट के पास यह हादसा हुआ इसमें नगर निगम का कर्मी व रिक्शा चालक घायल हो गए।
इस हादसे की जानकारी देते हुए रिक्शा चालक ने बताया कि वह सेक्टर 22 वाली सड़क गुजर रहा था तभी किनारे पर लगे पेड़ की मोटी शाखा उसके सिर पर आ गिरी। सिर पर कपड़ा बांधा होने के कारण वह बाल बाल बच गए लेकिन उनकी बाजू में चोट आई है। वहीं दूसरी सेक्टर 17 की तरफ जा रहे साइकिल सवार नगर निगम के कर्मी को भी चोटें आई।
घटनास्थल पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची जिन्होंने पेड़ की टहनियों को साइड पर किया। इस दौरान काफी ट्रैफिक जाम हो गया लेकिन कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर नजर नहीं आया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान दिया। बता दें इससे पहले एक स्कूल में पेड़ गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। आज जो पेड़ गिरा वह बिल्कुल ठीक था उसके गिरने की कोई संभावना नहीं थी। अब यह लोगों के लिए आफत बन गई पता नहीं कब कहां कौन सा पेड़ गिर जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here