हिमाचल में लुधियाना के बाबा की हैवानियत, मामूम बच्चियों से दरिंदगी... हुए कई खुलासें
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 05:30 PM (IST)
लुधियाना : लुधियाना के एक व्यक्ति की हिमाचल प्रदेश शर्मनाक हरकत सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात हुई है। लुधियाना का व्यक्ति हिमाचल के मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था और नाबालिग बच्चियों के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करता था। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने और यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान बचित्र सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वह हमीरपुर के कोहली क्षेत्र स्थित श्री राधा रानी कृष्ण मंदिर में पिछले काफी समय से डेरा जमाए हुए था। स्थानीय लोगों के बीच वह खुद को बाबा बताकर रहता था। पीड़ित बच्चियां उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर परिवारों से संबंधित हैं, जो रोजगार के सिलसिले में हमीरपुर आए हुए हैं। आरोप है कि आरोपी गरीब परिवारों की बच्चियों को लालच देकर बहाने से मंदिर में बुलाता और उनके साथ गलत हरकतें करता था। काफी समय से संदेह होने पर परिजनों ने नजर रखी और उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें प्रारंभिक रिपोर्ट में छेड़छाड़ की पुष्टि होने की बात सामने आई है। जिला पुलिस प्रमुख बलवीर ठाकुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। मेडिकल की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

