डी.आर.आई. विभाग ने जब्त किए गए 500 किलोग्राम गांजे को किया नष्ट
punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 10:41 PM (IST)

लुधियाना (सेठी) : डायरेक्टरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डी.आर.आई.) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बुधवार को विभिन्न अभियानों के तहत एजेंसी द्वारा जब्त किए गए 500 किलोग्राम गांजा को नष्ट किया। डी.आर.आई. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार "मोहाली में पंजाब पोल्लुशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा एप्रूव्ड मैसर्स पंजाब केमिकल्स एंड क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड, एग्रो केमिकल डिवीजन, गांव भांखरपुर, तहसील डेराबस्सी, जिला एसएएस नगर (मोहाली) के इंसीनरेटर में आज कुल 494.58 किलोग्राम गांजा नष्ट किया।" बता दिया जाए कि यह गांजा विभिन्न कार्रवाइयों से ज़ब्त किया गया है, जिसमें 53.81 किलोग्राम गांजा महिंद्रा मराज़ो यू.पी 26 ए सी 7654 कार से चंडीगढ़ में 22 जुलाई 2022 को ज़ब्त किया गया था। इसके साथ एक अन्य कार्रवाई में मेसर्स नरसिंह हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज कोली माजरा, लालरू, तहसील डेराबस्सी, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के एक गोदाम से 440.77 किलोग्राम गांजा 9 जुलाई 2021 को बरामद किया गया था।