Punjab के बॉर्डर गांव में नशे का कहर: ओवरडोज से युवक की मौ+त, सरपंच ने खोली पोल

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 03:12 PM (IST)

अमृतसर (नीरज): एक तरफ सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि नशे की सप्लाई और बिक्री पर पूरी तरह लगाम लगा दी गई है, वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती गांव अटारी से सामने आई घटना ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब तक गांव में 200 से अधिक लोगों की मौत नशे के कारण
जानकारी के अनुसार अटारी गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव निवासी गगनदीप सिंह की कथित तौर पर चिट्टे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। दुखद पहलू यह है कि इसी परिवार के 2 अन्य सदस्य भी पहले नशे की लत के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। सरपंच हरप्रीत सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2016 से अब तक गांव में 200 से अधिक लोगों की मौत नशे के कारण हो चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती इलाकों में नशे की आमद रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधियां पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई हैं। सरपंच के मुताबिक इतनी ड्रोन मूवमेंट उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। गौरतलब है कि हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान सरपंच हरप्रीत सिंह को सेना की ओर से सम्मानित भी किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News