सांसद साहनी की मेहनत लाई रंग, लीबिया की जेल से भारतीय युवक करवाए रिहा

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 11:14 AM (IST)

चंडीगढ़ : गत 6 माह से लीबिया में फंसे 17 भारतीय लड़के गत दिन त्रिपोली की जेल से रिहा हो गए। पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी जो कई माह से इन युवाओं की रिहाई एवं वतन वापसी के लिए प्रयास कर रहे थे, ने बताया कि पंजाब और दिल्ली के कुछ बेइमान ट्रैवल एजैंटों ने इन युवाओं जिनमें से ज्यादातर युवा पंजाब और हरियाणा के हैं, को इटली भेजने का कहकर वहां आकर्षक नौकरी का वायदा करते हुए इनसे लगभग 11-11 लाख रुपए वसूले थे, लेकिन इटली की बजाय इन्हें लीबिया पहुंचा दिया था।

साहनी ने बताया कि इन सभी युवाओं को फरवरी 2023 में भारत से दुबई और फिर मिस्र होते हुए इटली के बजाय लीबिया में उतार दिया गया और जुवारा शहर में स्थानीय माफिया के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उन्हें भोजन व पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा था और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। सांसद साहनी ने कहा कि जब उन्हें इस वर्ष मई में इस बारे में पता चला तो उन्होंने ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और इन सभी लड़कों को बचाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की। 

साहनी ने बताया कि 13 जून 2023 को लीबियाई पुलिस अधिकारियों की मदद से हमने इन लड़कों को निर्माणाधीन इमारत से भगाया। इसके बाद उन्हें लीबिया के जुवारा शहर में एक होटल में ठहराया गया। साहनी ने कहा कि उनके फिर से सशस्त्र समूह के हाथों में पड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने उन्हें 15 जून 2023 को जुवारा की एक जेल में भेज दिया, जिसके बाद उनकी रिहाई और भारत वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। 

साहनी ने कहा कि कल उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो गई और लीबियाई अधिकारियों ने इन युवाओं को जेल से रिहा कर दिया। उनकी सुचारू, सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन प्रमाणपत्र भारतीय दूतावास द्वारा बनाया जा रहा है। साहनी ने कहा कि वह अपने घर वापस आने वाले इन युवाओं के सभी कानूनी खर्चों और विमान टिकटों को प्रायोजित करेंगे और उसके बाद उन्हें अपने कौशल केंद्रों में मुफ्त में कौशल विकास की शिक्षा प्रदान करेंगे ताकि उन्हें यहीं भारत में नौकरी के अवसर प्रदान हो सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News