खेत मजदूर करेंगे रेलों का चक्का जाम, 4 घंटों तक करेंगे रोष प्रदर्शन

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 10:09 AM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): ग्रामीण और खेत मजदूर जत्थेबंदियों के सांझे मोर्चे द्वारा मानी हुई मांगें लागू करवाने के लिए आज पंजाबभर में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रेलों का चक्का जाम किया जाएगा। सांझे मजदूर मोर्चे के नेता तरसेम पीटर और अन्य ने कहा कि यह रेल रोको प्रोग्राम खेत मजदूरों की मांगों संबंधी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की वायदाखिलाफी के कारण बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग में मुख्यमंत्री के खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनी साढ़े चार साल की नाकामियों के कारण लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए बेशक मुख्यमंत्री तो बदल दिया परंतु उसकी मजदूर और लोक विरोधी नीतियां नहीं बदली। मुख्यमंत्री द्वारा बैठक दौरान मानी मांगें भी पूरी तरह लागू नहीं की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News