पंजाब का ये Toll कुछ घंटों के लिए हुआ Free, जानें क्यों..

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 02:00 PM (IST)

लुधियानाः अगर आप भी  लुधियाना नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा की तरफ जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। दरअसल,  लाडोवाल टोल प्लाजा आज भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) के किसानों द्वारा जजिया टैक्स लेने के विरोध में 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक धरना लगाया गया है। 

PunjabKesari

इस मौके पर किसान नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि आज किसान यूनियन द्वारा केंद्र और पंजाब सरकार की आंखें खोलने के लिए टोल प्लाजा 3 घंटे बिना टोल फीस दिए वाहनों को निकाला जा रहा है। उनका कहना है कि लाडोवाल टोल प्लाजा सबसे महंगा टोल प्लाजा है, जब भी हम नई गाड़ी खरीदते हैं तो सबसे पहले हमारे से रोड टैक्स लिया जाता है।

PunjabKesari

फिर इस टोल प्लाजा पर हमारे से टोल क्यों वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज तो सिर्फ हमने 3 घंटे के लिए टोल फ्री किया है, अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो हम पक्के तौर पर टोल फ्री करेंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News