चौलांग Toll Plaza पर तीसरे दिन भी किसान और Toll कर्मी आमने-सामने, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 11:42 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंद्र पंडित):  किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा अपनी मांगो को लेकर चौलांग टोल प्लाज़ा पर धरना तीसरे दिन भी जारी है। इस बीच  किसानों का विरोध कर रहे टोल कर्मी भी सड़क किनारे धरना लगा कर बैठे रहे | इस मौके पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे | इस बीच टोल कर्मचारी अपने साथ हुए धक्केशाही के लिए इन्साफ की मांग को लेकर डी.सी होशियारपुर को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुए |

PunjabKesari

जिला महासचिव कुलदीप सिंह बेगोवाल, जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह भुल्ला, गुरप्रीत सिंह खानपुर  और हरदीप सिंह फौजी के नेतृत्व में जिला होशियारपुर और गुरदासपुर के किसानों ने आज अपनी मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की | इस अवसर पर प्रांतीय नेता सविंदर सिंह चुताला ने कहा कि सरकार दिल्ली किसान आंदोलन के शहीद किसानों के परिवारों को 5 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी, चीनी मिलों का बकाया इत्यादि मांगो की सुनवाई करे | उन्होंने कहा की जिन टोल प्लाज़ो पर मोर्चे लगाए गए है उन्हें सरकारी बनाने की मांग और कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए आवाज उठाएंगे | वही जितने समय टोल बंद रहता है उस समय का वेतन दिलवा कर उठेंगे | इस मौके पर हरभजन सिंह वैरों नंगल, हरदीप सिंह मेहता, गुरप्रीत सिंह खानपुर, हरविंदर सिंह मसानी, सतनाम सिंह माधरा, बलदेव सिंह, जसविंदर सिंह चौहान, अवतार सिंह शेखों, गुरमुख सिंह खान मलक, रशपाल सिंह भरत, कुलजीत कौर, जसविंदर कौर जस्सी, तरलोक सिंह आदि मौजूद रहे इस बीच, किसान टोल प्लाजा पर दिन-रात शिफ्ट में आ रहे हैं और लंगर की व्यवस्था की गई है।

उधर, किसान संगठन के विरोध प्रदर्शन का विरोध कर रहे हरविंदर पाल सिंह सोनू के नेतृत्व में टोल कर्मियों ने फिर से अपनी नौकरी की दुहाई दी और कहा कि किसानों का टोल पर बैठने का व्यवहार गलत है | उन्होंने बीते दिनों किसानों द्वारा अपने साथ की गई पिटाई का जिक्र करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है | उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे भूख हड़ताल करेंगे और आने वाले समय में संघर्ष का कार्यक्रम बनाएंगे। इस बीच टोल कर्मचारी डी.सी को मांग पत्र देने के लिए रवाना हुए | इस बीच कल और आज के तमाम घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन बेबस होकर मूक दर्शक की भूमिका निभा रहा है |


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News