खेती कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसान की मौत

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 02:41 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (सुरिंदर सिंह सोढी): खेती कानूनों के खिलाफ आज 250 किसान जत्थेबंदियों द्वारा देशव्यापी चक्का जाम किया गया है। इसी के तहत सुल्तानपुर लोधी से बड़ी ख़बर सामने आई है, जहां पिछले दिनों से दिए जा रहे धरने दौरान आज एक किसान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कृषि कानून के ख़िलाफ़ पिछले कई दिनों से शाहकोट-धर्मकोट रोड पर टोल प्लाज़ा पर किसान जत्थेबंदियों के साथ रोष धरने पर बैठे गरीब किसान केहर सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी गांव जींदड़ां (कमालके) की गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि किसान केहर सिंह लगातार किसान संघर्ष में रोजाना टोल प्लाजा पर धरना दे रहा था और केंद्र सरकार की तरफ से पास किए किसानों विरोधी कानून से बेहद परेशान और चिंता में रहता था। वहीं किसान जत्थेबंदियों की तरफ से 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News