किसानों का भारत बंद: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 01:26 PM (IST)

चंडीगढ़: संयुक्त किसान मोर्चा नें आज भारत बंद का ऐलान किया है जिसका असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है। पूरे पंजाब में किसानों द्वारा कृषि कानूनें के विरोध में रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। सुबह 6 बजे ही रोश प्रदर्शन शुरू कर दिया गया था। इसी बंद के चलते रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।

आपको बता दें कि फिरोजपुर रेलवे मंडल द्वारा 14 ट्रेनों को रद्ध व 4 को टर्मिनेट किया गया है। रद्ध की गई ट्रेनों में होशियारपुर से जालंधर जंक्शन, फिरोजपुर से बठिंडा जंक्शन, जालंधर सिटी से होशियारपुर, लुधियाना से फिरोजपुर, फाजिलका से फिरोजपुर, लोहियां खास से लुधियाना, पठानकोट जंक्शन से अमृतसर, लुधियाना से फिरोजपुर, फिरोजपुर से फाजिलका, फिरोजपुर से लुधियाना, लुधियाना से फिरोजपुर, जालंधर सिटी से फिरोजपुर, फाजिलका से फिरोजपुर, फिरोजपुर से जालंधर सिटी और पठानकोट जंक्शन से जालंधर सिटी शामिल है। 
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News