DAP खाद की कमी को लेकर भड़के किसान, लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Sunday, Nov 14, 2021 - 02:23 PM (IST)

मुक्तसर साहिबः मुक्तसर साहिब में डी.ए.पी. खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। डी.ए.पी. खाद के वितरण को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने टोकन जारी करने वाले शख्स पर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही किसानों ने पैसे मांगने का लगाया आरोप है। खाद केंद्र के बाहर किसानों का भारी इकट्ठ लगा हुआ है। डिमांड के मुताबिक डी.ए.पी. खाद किसानों को नहीं मिल रही है। खाद न मिलने को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मुक्तसर साहिब में डी.ए.पी. खाद के लिए मारामारी हो रही है। किसानों द्वारा आधार कार्ड की कापियां जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

डी.ए.पी. खाद की किल्लत को लेकर कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पंजाब को दूसरे राज्यों के मुकाबले कम खाद मिली है। डी.ए.पी. खाद की किल्लत केवल पंजाब में हीं नहीं दूसरों देशों में भी है। केंद्र की तरफ से 2.56 लाख मीट्रिक टन की सप्लाई हुई है। उन्हें कुल 5.50 लाख मीट्रिक टन डी.ए.पी. खाद की जरूरत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News