कलयुगी बेटे ने पैरों पर करंट लगाकर पिता को दी दर्दनाक मौत, फिर रातों-रात किया ये कांड

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 01:52 PM (IST)

धारीवाल: धारीवाल में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बेटे ने अपने ही पिता की पंखें की तारों के जोड़ से पैरों पर करंट लगा कर उसकी हत्या कर दी। कत्ल करने के बाद में बेटे ने लाश को खुर्द -बुर्द करने के आधार पर किसी को बिना बताए रात को ही उसका संस्कार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची धारीवाल की पुलिस ने कातिल लड़के के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तालाश शुरू कर दी है।

इस संबंधित जानकारी देते थाना धारीवाल के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान तरसेम सिंह निवासी जफरवाल के रूप में हुई है। मृतक के दूसरे लड़के रछपाल सिंह ने बयान दिया कि उसकी मां की मौत 2019 में हो गई थी, जिसके बाद उसके पिता तरसेम सिंह ने पैतृक ज़मीन साढ़े 12 एकड़ मेरे और मेरे भाई हरपाल सिंह के नाम बराबर कर दी। भाई हरपाल सिंह पिता की देखभाल नहीं करता था। करीब 7/8महीने पहले वह उसे अपने पास मोहाली ले गया था। 

 13 -7-21 को उसका पिता आपने गांव जफरवाल आया हुआ था कि 15 -7-21 को उसे अपने गांव से किसी जानकार से पता लगा कि उसके पिता की गत रात मौत हो गई है। उसने बताया कि जब उसने गांव आकर जांच की तो मामा के लड़के ने बताया कि 14 तारीख़ को उसके भाई हरपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह के साथ बहस हुई थी। आरोपी ने अपने पिता को पंखे की तारों के जोड़ से पैरों पर करंट लगा कर उसका कत्ल कर दिया और बिना किसी को बताए रात के समय उसका संस्कार करके लाश को खुर्द बुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारी ने मृतक के लड़के के बयानों पर उसके भाई हरपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News