बहू ने बुजुर्ग ससुर को घर से निकाला, फिर जो हुआ जान रह जाएंगे दंग
punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 10:45 AM (IST)

लुधियाना : थाना मोती नगर के अंतर्गत आते हीरा नगर में बहू ने बुजुर्ग ससुर को घर से निकाल दिया। इस पर उसने गेट के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया और चंडीगढ़ में रहती बेटियों को बताया। इसके बाद आसपास के लोग बुजुर्ग को सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान इंदर जीत सेठी के रूप में हुई है। मृतक की बेटियों का आरोप है कि अपनी बहू से तंग आकर ही उनके पिता ने यह कदम उठाया है। सिविल अस्पताल में वीरवार देर रात मृतक की बेटियों ने बताया कि उनकी भाभी उनके पिता को तंग करती थी। वीरवार को भी उसने उन्हें घर से निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उनके पिता ने घर के गेट के बाहर ही जहर निगल लिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें फोन कर जहर निगलने के बारे में बताया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को फोन किया, जो उनके पिता को अस्पताल लेकर आए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here