हौजरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 10:28 PM (IST)

लुधियाना ( अनिल) : रविवार को बाद दोपहर सलेम टाबरी के पीरू बंदा मोहल्ले में स्थित एक हौजरी फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगों ने जैसे ही धॅुआ निकलते हुए देखा तो उन्होंने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस कंट्रोल पर सूचित किया। पता चलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने कड़ी मुशक्कत के बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग के कारण सारा सामान जल कर राख हो गया। आशंका जाहिर की जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण ही आगजनी का हादसा हुआ है। फैक्टरी मालिक अकिंत ने बताया कि वह अपने ही घर में टी शर्ट की फनिंशिंग और पैकिंग करने का काम करता है। उसका अपने घर में ही काम है। हादसे के समय उसकी माता घर अकेली थी। पता चलते ही वह भी मौके पर पहुंच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News