पटाखे चलाने से मना करने पर कर दी फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 05:49 PM (IST)

फिरोजपुर (परमजीत सोढ़ी) : ममदोट थाना क्षेत्र के आते गांव बेटू कदीम में रंजिश के चलते फायरिंग होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में थाना ममदोट ने 5 लोगों के खिलाफ 307, 506, 148, 149 आई.पी.सी. और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गांव निवासी आकाश धवन पुत्र इंद्रपाल ने बताया कि वह रात में अपने घर में था तभी अचानक पटाखों की आवाज सुनी और बाहर आकर देखा तो राकेश कुमार, रविंदर कुमार उर्फ ​​बब्बू  दोनों पुत्र सतपाल वहां खतरनाक पटाखे चला रहे थे।

आकाश ने उक्त लोगों को पटाखे चलाने से रोका तो वे बहस करने लगे। जिसके बाद आरोपित घर से पिस्टल लेकर आए और फायरिंग करने लगे। उन्होंने आकाश और उसके पिता को मारने के इरादे से 4 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके कंधे पर लगी और उसे घायल कर दिया। इसके बाद वे सभी धमकी देकर भाग गए। आकाश ने कहा कि उक्त लोगों से उसकी आपसी रंजिश है, जिसके तहत मामला भी चल रहा है। रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायल आकाश का इलाज गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बात करते हुए एएसआई दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News