बर्थडे मना कर बाइक पर घर लौट रहे युवक हुए हादसे के शिकार, 1 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2020 - 11:14 AM (IST)

जालंधर: खालसा कालेज के पास स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतरते वक्त बर्थडे मना कर घर लौट रहे युवकों के बाइक की चेन टूटने से दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए।

हादसे में एकता नगर में रहने वाले इकबाल सिंह की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त गौरव गंभीररूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 11.30 बजे गौरव और इकबाल गौरव का बर्थडे मना अपने घर एकता नगर वापस लौट रहे थे। दोनों अभी खालसा कालेज के सामने पहुंचे ही थे कि उसके बाइक की चेन टूटने से हादसा हो गया। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान इकबालल की मौत हो गई। वहीं गौरव का इलाज चल रहा है। 

ए.एस.आई हरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात मामले की जानकारी मिली थी उक्त जगह पर हादसा हुआ है, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच आरंभ कर दी थी। मृतक इकबाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News