दुखद समाचार: सचखंड श्री दरबार साहिब के पूर्व हैड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह का निधन

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 07:35 PM (IST)

अमृतसर : सचखंड श्री दरबार साहिब सिंह के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह का निधन होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ज्ञानी जगतार सिंह ने अपने निवास अंतरजामी कॉलोनी तरनतारन रोड अमृतसर में अंतिम सांस ली। उनके बेटे नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 6 बजे ज्ञानी जगतार सिंह को दिल का दौरा पड़ा। ज्ञानी जगतार सिंह ने श्री दरबार साहिब में मुख्य ग्रंथी के रूप में लंबे समय तक पंथ की सेवा की है।

ज्ञानी जगतार सिंह ने पहले अखंड पाठी और फिर ग्रंथी की सेवा निभाई, जिसके बाद उन्हें श्री दरबार साहिब के ग्रंथी के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में हैड ग्रंथी के रूप में गुरु और पंथ की सेवा की। ज्ञानी जी के निधन पर जहां धार्मिक वर्ग में शोक की लहर है, वहीं शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों के अलावा अन्य पंथ हस्तियों ने भी दुख व्यक्त किया है। ज्ञानी जगतार सिंह का अंतिम संस्कार कल 28 अगस्त को गुरुद्वारा शहीदां साहिब के सामने श्मशान घाट पर किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News