पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंदरा पहुंचे विजिलेंस दफ्तर, इस मामले में हो रही पूछताछ
punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2023 - 02:29 PM (IST)

चंडीगढ़: कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा आज मोहाली विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए हैं। इस दौरान उनसे आमदन से ज्यादा जायदाद मामले में पूछताछ जारी है। इस मामले को लेकर विजिलेंस द्वारा पूरी लिस्ट तैयार की गई है। मंत्री महिंदरा से जायदाद से संबंधित व अन्य दस्तावेज मांगें गए हैं। ब्रह्म महिंदरा को विजिलेंस द्वारा 3 बार नोटिस भेजे गए जिसके चलते तीसरी बार आज वह मोहाली विजिलेंस के दफ्तर में पेश हुए। बता दें कि ब्रह्म महिंदरा कैप्टन सरकार के समय सीनियर मंत्री रह चुके हैं।
गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा विजिलेंस की रडार पर हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे हैं। बता दें कि इससे पहले विजिलेंस भारत भूषण आशु, सुंदर श्याम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड़ पूर्व मंत्री साधू सिंह, संगत सिंह गिलजियां से आय से अधिक जायदाद के मामले में पूछताछ कर रही है। जिक्रयोग्य है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा ने विजिलेंस कमीशन के पास अपनी याचिका लगाई थी। उन्होंने अपने ऊपर आरोपों को गलत बताया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here