पंजाब पुलिस का स्टिकर लगी फॉर्च्यूनर पकड़ी, अंदर निकले तेजधार हथियार

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 09:58 AM (IST)

लुधियाना(राज): चंद्र नगर इलाके में नाकाबंदी दौरान थाना हैबोवाल की पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर तेजधार हथियार बरामद हुए। अंदर बैठे युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक थाना हैबोवाल की पुलिस ने चंद्र नगर पुली के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सफेद रंग की फॉर्च्यूनर वहां से निकल रही थी। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कार भागने का प्रयास किया, मगर कार रोककर युवकों को पकड़ लिया गया। कार के फ्रंट शीशे पर पंजाब पुलिस का स्टिकर भी लगा हुआ था। पुलिस द्वार पूछने पर युवक स्टिकर के बारे में स्पष्ट नहीं कर जाए। थाना एस.एच.ओ. का कहना है कि 2 आरोपियों पर पहले थाना डिवीजन नंबर-5 में केस दर्ज है। फिलहाल इस मामले में अभी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News